‘रामायण रिसर्च काउंसिल’ अपने किसी भी प्रकल्प, कार्यक्रम, अभियान अथवा अन्य किसी कार्य के लिए किसी भी व्यक्ति से नकद (Cash) के रूप में किसी प्रकार की धनराशि स्वीकार नहीं करती है। यदि कोई व्यक्ति स्वयं को काउंसिल का प्रतिनिधि, सदस्य, पदाधिकारी अथवा अधिकृत व्यक्ति बताकर नकद धनराशि की मांग करता है या काउंसिल के नाम पर किसी भी प्रकार का आर्थिक योगदान नकद रूप में प्राप्त करने का प्रयास करता है, तो ऐसी मांग काउंसिल द्वारा अधिकृत नहीं मानी जाएगी। ऐसे किसी भी प्रकरण की सूचना संबंधित पुलिस प्राधिकरण को तत्काल दें तथा आवश्यकतानुसार काउंसिल को भी अवगत कराएं। काउंसिल ऐसे अनाधिकृत कृत्यों के लिए उत्तरदायी नहीं होगी।
यदि ‘रामायण रिसर्च काउंसिल’ का कोई सदस्य, पदाधिकारी अथवा अन्य कोई व्यक्ति काउंसिल से जुड़ी अपनी पहचान, पद, परिचय, नाम, प्रतीक-चिह्न, छवि, फोटो अथवा प्रभाव का उपयोग करके किसी भी प्रकार के व्यापार, निवेश, लाइजनिंग, अनुबंध, सेवा, लेन-देन, कमीशन, आर्थिक लाभ या अन्य निजी व्यावसायिक गतिविधि के लिए आपसे संपर्क करता है या किसी प्रकार का लाभ प्राप्त करने का प्रयास करता है, तो कृपया ऐसे व्यक्ति के प्रति पूर्ण सतर्कता बरतें।
काउंसिल स्पष्ट रूप से घोषित करती है कि उसके अधिकृत एवं जिम्मेदार सदस्य किसी भी प्रकार की अनाधिकृत लाइजनिंग, निजी आर्थिक लेन-देन अथवा काउंसिल के नाम का दुरुपयोग करने वाली गतिविधियों में संलग्न नहीं होते हैं। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल काउंसिल के शिकायत प्रकोष्ठ के मोबाइल नंबर *+91 83683 20801* पर दें। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विधिक एवं प्रशासनिक प्राधिकरण के समक्ष भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
Copyright © 2026 ramayanresearchcouncil.org. All Rights Reserved.